Aadhaar Card- आधार कार्ड को पैन कार्ड से ऐसे करें लिंक, जानिए आसान स्टेप्स

दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने और कई अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में हाल ही में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और लोन के लिए अप्लाई करने जैसे कई फाइनेंशियल और कानूनी कामों के लिए अपने आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करना ज़रूरी हो गया है। आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस- 

ऑफिशियल इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएँ

आधार-पैन लिंकिंग प्रोसेस शुरू करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।

लिंक आधार सेक्शन पर जाएँ

होमपेज पर क्विक लिंक्स सेक्शन तक स्क्रॉल करें और लिंक आधार पर क्लिक करें।

अपनी डिटेल्स डालें

अपना पैन और आधार नंबर डालें।

अपनी जानकारी वेरिफाई करें

आधार में रजिस्टर्ड अपने नाम और मोबाइल नंबर सहित दूसरी ज़रूरी जानकारी भरें। अपने आधार कार्ड पर बताई गई जन्मतिथि का साल चेक करें और सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करें।

लिंकिंग प्रोसेस पूरा करें

अपनी डिटेल्स वेरिफाई करने के बाद, अपने आधार को अपने पैन से लिंक करने के लिए आगे बढ़ें। आपसे वेरिफिकेशन के लिए कैप्चा कोड डालने के लिए कहा जाएगा।

कन्फर्मेशन

सबमिट करने के बाद, आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।