Aadhaar Card Tips- क्या आप आधार कार्ड में फोटो बदलना चाहते हैं, जानिए इसका आसान तरीका

दोस्तो जैसा की आप सब जानते हैं कि भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने और कॉलेज, स्कूल में एडमिशन लेने के काम आता है, इतना जरूरी दस्तावेदज होने के कारण इसे अपडेट रखना जरूरी है, कई लोग अपने आधार कार्ड में फोटो बदलना चाहते हैं, तो अपनाएं ये टिप्स- 

UIDAI वेबसाइट पर जाएं

UIDAI, जो आधार जारी करने वाली अथॉरिटी है, उसकी ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें

My Aadhaar सेक्शन में, Enrollment & Update पर क्लिक करें और फिर अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें।

फॉर्म भरें और सबमिट करें

फॉर्म का प्रिंट निकालें, अपनी डिटेल्स ध्यान से भरें, और इसे अपने नज़दीकी आधार सर्विस सेंटर में जमा करें।

वेरिफिकेशन और फोटो अपडेट

सेंटर पर, आपके फॉर्म को वेरिफाई किया जाएगा। ऑथेंटिकेशन के लिए आपकी नई फोटो के साथ आइरिस स्कैन भी लिया जाएगा।

फीस का पेमेंट

आपकी फोटो अपडेट करने के लिए ₹100 (GST सहित) की फीस लगेगी।

इन स्टेप्स को फॉलो करके, आप आसानी से यह पक्का कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड आपकी लेटेस्ट फोटो के साथ अपडेट हो गया है।