AC Update- AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो मार्च शुरु होते ही गर्मियां शुरु हो गई हैं और गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में एयर कंडीशनर एक लोकप्रिय विकल्प हैं, इसके साथ ही बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या AC के साथ पंखा चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है, या इससे बिजली की बचत होती हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

1. AC और पंखा साथ चलाने पर क्या होता है?

जब AC चलता है तो वह कमरे की हवा को ठंडा करता है, लेकिन ठंडी हवा अक्सर नीचे की तरफ जमा हो जाती है। अगर उसी समय पंखा भी चलाया जाए तो वह ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैला देता है।

कमरे के हर कोने में ठंडक जल्दी पहुँचती है

तापमान जल्दी संतुलित हो जाता है

AC को ज़्यादा देर तक हाई पावर पर चलाने की ज़रूरत नहीं पड़ती

इसी वजह से कई एक्सपोर्ट AC के साथ नॉर्मल स्पीड पर पंखा चलाने की सलाह देते हैं।

2. क्या इससे सच में बिजली की बचत होती है?

पहली नज़र में ऐसा लग सकता है कि दो उपकरण एक साथ चलाने से बिजली ज़्यादा खर्च होगी, लेकिन हकीकत कुछ और है।

पंखा बहुत कम बिजली खर्च करता है

AC बिजली का बड़ा उपभोक्ता होता है

पंखा हवा को फैलाकर कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है

इससे आप AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट रख सकते हैं। इस तापमान पर भी कमरा आरामदायक ठंडा रहता है और बिजली की खपत कम होती है।

3. बेहतर कूलिंग के लिए सही सेटिंग क्या होनी चाहिए?

अगर आप AC और पंखा साथ चला रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:

AC का तापमान 24–25°C के आस-पास रखें

पंखे की स्पीड मीडियम रखें

कमरे के दरवाज़े और पंखे बंद रखें

AC की रेगुलर सर्विस और फिल्टर की सफाई करवाते रहें

इन तरीकों से ठंडी हवा कमरे में ज़्यादा देर तक बनी रहती है और कूलिंग भी बेहतर मिलती है।

4. कब पंखा चलाने की ज़रूरत नहीं होती?

हर स्थिति में पंखा चलाना ज़रूरी नहीं होता।

अगर कमरा बहुत छोटा है

AC की हवा पहले से ही पूरे कमरे में पहुँच रही है

पंखा बहुत तेज़ स्पीड पर चल रहा है

ऐसी स्थिति में पंखा ज़्यादा फ़ायदा नहीं देता। साथ ही तेज़ स्पीड पर पंखा चलाने से हवा का बैलेंस बिगड़ सकता है और आवाज़ भी ज़्यादा हो सकती है।