Adhaar Card Update- क्या आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना हैं, जानिए इसका प्रोसेस
- byJitendra
- 10 Sep, 2025
दोस्तो भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज है, ऐसे में अगर हम बात करे आधार कार्ड की तो ये एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, कॉलेज और स्कूल में एडमिशन लेने के काम आता है, इसमें कार्डधारक का नाम, उम्र और पता जैसी ज़रूरी जानकारी होती है, कई बार, लोगों को किराए के घर से अपने घर में शिफ्ट होने, पुरानी प्रॉपर्टी बेचने या नए शहर में जाने के कारण आधार में अपना पता अपडेट करवाना पड़ता है। आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस-

ऑफलाइन आधार पता अपडेट
आधार सेवा केंद्र पर जाएँ
अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएँ।
आधार सुधार फ़ॉर्म लें और उसमें नाम, आधार नंबर और नया पता जैसी जानकारी भरें।
सहायक दस्तावेज़ जमा करें
फ़ॉर्म के साथ वैध पते के प्रमाण के दस्तावेज़ संलग्न करें।
आधार अधिकारी को फ़ॉर्म जमा करें।
आपके फ़िंगरप्रिंट का सत्यापन किया जाएगा।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, आपका आधार पता अपडेट कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आधार पता अपडेट
UIDAI वेबसाइट पर लॉग इन करें
आधिकारिक UIDAI पोर्टल पर जाएँ: myaadhaar.uidai.gov.in
लॉग इन करने के लिए अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का उपयोग करके प्रमाणीकरण करें।
पता अपडेट करें
'पता अपडेट करें' → 'आधार ऑनलाइन अपडेट करें' पर क्लिक करें।
अपना नया पता दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
लागू शुल्क का भुगतान करें और अपना अनुरोध सबमिट करें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]






