Automobile Tips- Range Rover लेने पर कितनी आएगी EMI, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो क्या आप अपने लिए एक कॉम्पेक्ट SUV लेने की सोच रहे हैं, जो ना केवल लग्जरी हो बल्कि पॉवरफुल और कई फीचर लेस हो, तो रेंज रोवर एक प्रीमियम SUV है जो अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस और लग्ज़री फीचर्स के लिए जानी जाती है। यह भारत में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, अब आपके मन में सवाल उठ रहे होगें इसको लेने पर कितनी EMI आएगी- 

सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल: 3.0-लीटर LWB ऑटोबायोग्राफी (पेट्रोल) भारत में सबसे पॉपुलर रेंज रोवर है।

कीमत: LWB ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट की कीमत ₹2.57 करोड़ है।

लोन की उपलब्धता: इस मॉडल को खरीदने के लिए ₹2.31 करोड़ का लोन लिया जा सकता है।

डाउन पेमेंट: खरीदारों को ₹25.67 लाख का डाउन पेमेंट करना होगा।

EMI डिटेल्स:

4 साल के लोन के लिए, 9% ब्याज दर पर मासिक EMI ₹5.75 लाख है।

5 साल के लोन के लिए, 9% ब्याज दर पर EMI ₹4.80 लाख प्रति माह है।

6 साल के लोन के लिए, 9% ब्याज दर पर EMI ₹4.16 लाख प्रति माह आती है।

भारत में रेंज रोवर मॉडल: भारतीय बाज़ार में कुल चार रेंज रोवर मॉडल उपलब्ध हैं।

लग्ज़री, परफॉर्मेंस और फाइनेंसिंग ऑप्शन के कॉम्बिनेशन के साथ, रेंज रोवर भारत में प्रीमियम SUV खरीदारों के लिए टॉप पसंद बनी हुई है।