Birth Certificate- क्या जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है, जानिए इसका आसान प्रोसेस

दोस्तो भारतीयों के लिए कई प्रकार के दस्तावेज जरूरी हैं, जिनमें से जन्म प्रमाण पत्र भी एक जरूरी दस्तावेज हैं, जिसका इस्तेमाल स्कूल में दाखिले, सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट और कई अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता होती है। सरकारी नियमों के अनुसार, इसे बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर बनवाना चाहिए। लेकिन कई बार हम ऐसा नहीं कर पाते है, तो आप इन आसान स्टेप्स के साथ जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, आइए जानते है इनके बारे में- 

चरण-दर-चरण प्रक्रिया

जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

पंजीकरण शुरू करने के लिए "जनरल पब्लिक साइन अप" पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे।

विवरण दर्ज करने के बाद, "रजिस्टर" विकल्प पर क्लिक करें।

आपको अपने पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

आगे बढ़ने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।

लॉग इन करने के बाद, "जन्म प्रमाण पत्र" विकल्प चुनें।

एक आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।

सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद, आवेदन ऑनलाइन जमा करें।

एक सप्ताह के भीतर, आप अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड या प्राप्त कर सकेंगे।