Consumer Forum- उपभोक्ता फोरम में शिकायत करना चाहते हैं, जानिए इसका प्रोसेस
- byJitendra
- 25 Sep, 2025
दोस्तो हम सब उपभोक्ता फोरम के बारे में तो जानते ही है, जो जो उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करती है। उपभोक्ता फोरम संस्था सिविल कोर्ट की तरह कार्य करती हैं और शिकायतों को कुशलतापूर्वक निपटाने का अधिकार रखता है। अगर आपको किसी उत्पाद या सेवा से संबंधित कोई समस्या आती है, तो उपभोक्ता फोरम ही सबसे उपयुक्त जगह है, आइए जानते हैं इसमें शिकायत करने के प्रोसेस के बारे में-

फ़ोन द्वारा:
शिकायत दर्ज करने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-11-4000 या 1915 पर कॉल करें।
एसएमएस द्वारा:
8800001915 पर एसएमएस के ज़रिए अपनी शिकायत भेजें।

ऑनलाइन:
शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट consumerhelpline.gov.in पर जाएँ।
शिकायत दर्ज करने से पहले, आपको अपनी ईमेल आईडी से एक बार पंजीकरण कराना होगा।
आवश्यक दस्तावेज़:
रसीदें, वारंटी कार्ड और उत्पाद विवरण जैसे दस्तावेज़ तैयार रखें, क्योंकि इन्हें आपकी ऑनलाइन शिकायत के साथ जमा करना होगा।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]






