Credit Card Tips- क्या नया नया क्रेडिट कार्ड लिया हैं, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

दोस्तो हाल ही के सालों में क्रेडिट कार्ड का प्रचलन तेजी से फैल रहा हैं, लोग क्रेडिट कार्ड भले ही सुविधाजनक होता है, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल सावधानी से न किया जाए, तो ये आर्थिक परेशानी का कारण भी बन सकते हैं। कई लोग क्रेडिट कार्ड की शर्तों को पूरी तरह समझे बिना ही आवेदन कर देते हैं, जिससे कार्ड रद्द भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

1. अपना बजट बनाए रखें

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करना चाहिए। हमेशा अपने मासिक बजट का ध्यान रखें और अपनी क्षमता से ज़्यादा चीज़ें खरीदने से बचें। 

2. समय पर भुगतान करें

समय पर बिल भुगतान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल का सबसे ज़रूरी नियम है। अगर आप भुगतान में देरी करते हैं, तो आपसे विलंब शुल्क लिया जा सकता है और आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है।

3. क्रेडिट सीमा के भीतर रहें

कभी भी अनुमत राशि से ज़्यादा खर्च न करें, क्योंकि सीमा पार करने पर आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है और आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल को नुकसान पहुँच सकता है।

4. क्रेडिट और डेबिट कार्ड के बीच अंतर समझें

डेबिट कार्ड से पैसा आपके बैंक खाते से तुरंत कट जाता है। लेकिन अगर डेबिट कार्ड गलत स्वाइप हो जाए, तो रिफंड मिलने में कई दिन लग सकते हैं। 

5. क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी से बचें

एटीएम से पैसे निकालना जोखिम भरा है। खरीदारी के विपरीत, नकद निकासी पर ब्याज-मुक्त अवधि नहीं होती है। ब्याज निकासी के दिन से ही लगना शुरू हो जाता है, जिससे यह एक महंगा विकल्प बन जाता है।