England T20 Squad For India: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का किया एलान, जानिए कैसी होगी टीम

दोस्तो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आने वाले दिनों में होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं, एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक को कप्तानी सौंपी हैं, जबकि ऑलराउंडर सैम करन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और शानदार युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है, जो यह दिखाता है कि इंग्लैंड एक मज़बूत भारतीय टीम के खिलाफ एक प्रतिस्पर्धी टीम उतारना चाहता है, आइए टीम पर मारे एक नजर- 

हैरी ब्रूक को T20 सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया।

सैम करन की इंग्लैंड टीम में वापसी।

अनुभवी खिलाड़ी जोस बटलर, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और फिल साल्ट टीम में शामिल।

जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और जेम्स कोल्स जैसे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका।

इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज़ के लिए एक संतुलित 17-सदस्यीय टीम की घोषणा की।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की T20 टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

अनुभव और युवा जोश के मिश्रण के साथ, इंग्लैंड का लक्ष्य भारत के खिलाफ मज़बूत चुनौती पेश करना होगा। यह सीरीज़ रोमांचक होने की उम्मीद है।