FASTag Tips- अगर फास्टैग ढंग से नहीं कर रहा हैं काम, त अपनाएं ये टिप्स

दोस्तो आज के आधुनिक युग में टोल पर टैक्स देने के लिए नगद पैसों की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आज के आधुनिक युग में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag की शुरुआत की हैं,  यह प्रणाली तेज़ और अधिक सुविधाजनक हो गई है। आज, लगभग हर वाहन में FASTag लगा होता है, समस्या तब उत्पन्न होती है जब आपका FASTag काम नहीं कर रहा हो या उसमें पर्याप्त बैलेंस न हो। ऐसे में परेशानी का सबब बन जाता है, लेकिन आप कुछ टिप्स अपनाकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं- 

मुख्य बातें जो आपको जानने की आवश्यकता है:

सभी वाहनों के लिए अनिवार्य FASTag

राजमार्गों पर चलने वाले प्रत्येक वाहन में FASTag होना आवश्यक है। यदि यह निष्क्रिय, क्षतिग्रस्त या रिचार्ज नहीं है, तो टोल प्लाजा पर आपसे दोगुना शुल्क लिया जाएगा।

दोहरे शुल्क से बचने का विकल्प

यदि आपका FASTag काम नहीं कर रहा है, तो आपको हमेशा दोगुना भुगतान नहीं करना पड़ता है। आप NHAI द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रीपेड टच एंड गो कार्ड सेवा का विकल्प चुन सकते हैं।

कार्ड कहाँ से प्राप्त करें

टोल प्लाज़ा पर विशेष POS (पॉइंट ऑफ़ सेल) मशीनें उपलब्ध हैं। यहाँ से आप आसानी से टच एंड गो कार्ड खरीद सकते हैं।

यह कैसे काम करता है

इस प्रीपेड कार्ड को रिचार्ज करने के बाद, आप इसे टोल प्लाज़ा पर FASTag की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बिना अतिरिक्त शुल्क दिए आपकी यात्रा सुगम हो जाती है