FD Return Tips- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया FD पर दे रहा हैं इतना ब्याज, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो मनुष्य का जीवन का अनिश्चिताओं से भरा हुआ हैं, न जाने कब क्या हो जाएं इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता हैं, ऐसे में भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए हमें अपनी कमाई का एक हिस्सा किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहिए जहां से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो, ऐसा करने के लिए आपके पास FD अच्छा विकल्प है, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) एक भरोसेमंद ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो सरकार समर्थित सुरक्षा और स्थिर ब्याज कमाई पसंद करते हैं, आइए जानते हैं इस FD के बारे में- 

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया FD क्यों चुनें?

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जो आपके फंड की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

आप अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों के आधार पर 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए FD खोल सकते हैं।

बैंक विभिन्न FD स्कीमों पर 3.00% से 7.00% तक की ब्याज दरें प्रदान करता है।

24 महीने की FD के लिए सबसे अच्छी दरें

सेंट्रल बैंक 2 से 3 साल के बीच की FD पर अपनी सबसे ज़्यादा ब्याज दरें प्रदान करता है:

आम नागरिक: 6.25% प्रति वर्ष

वरिष्ठ नागरिक: 6.75% प्रति वर्ष

सुपर सीनियर सिटीजन: 7.00% प्रति वर्ष

₹2,00,000 जमा पर मैच्योरिटी राशि (24 महीने)

आम नागरिक: ₹2,26,411

वरिष्ठ नागरिक: ₹2,28,650

सुपर सीनियर सिटीजन: ₹2,29,776

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 24 महीने की FD में इन्वेस्ट करने से न केवल सुरक्षा की गारंटी मिलती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित होता है कि आपका पैसा आकर्षक ब्याज दरों के साथ लगातार बढ़ता रहे।