Flight Tips- सरकार ने बदल दिया हैं फ्लाइट में लगेज से जुड़े नियम, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 11 Sep, 2025
दोस्तो अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं या फिर यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी किए गए नए नियमों को जानना चाहिए, इन नियमों के तहत, हवाई यात्रियों को अब उड़ान के अंदर केवल एक केबिन/हैंड बैग ले जाने की अनुमति होगी, जिसका अधिकतम वजन 7 किलोग्राम होगा। आइए जानते हैं अन्य नियमों के बारे में-

1. सामान्य बीसीएएस नियम
प्रति यात्री केवल एक हैंड/केबिन बैग की अनुमति है।
वजन 7 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।
सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लागू।
2. एयर इंडिया सामान नियम
इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी: 7 किलोग्राम तक का 1 हैंड बैग।
बिज़नेस और फर्स्ट क्लास: 10 किलोग्राम तक का 1 हैंड बैग।
बैग का आकार सीमा: 40 सेमी (लंबाई) × 20 सेमी (चौड़ाई) × 55 सेमी (ऊँचाई)।

अन्य सभी बैग चेक-इन होने चाहिए।
3. इंडिगो बैगेज नियम
यात्रियों को 7 किलो तक का एक केबिन बैग ले जाने की अनुमति है।
3 किलो तक का एक अतिरिक्त व्यक्तिगत सामान (महिलाओं का पर्स, छोटा लैपटॉप बैग, आदि) ले जाने की अनुमति है।
बैग का कुल आकार 115 सेमी से अधिक नहीं होना चाहिए।






