दोस्तो गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिया हैं, तपती धूप, चिलचिलाती गर्मी ने लोगो की हालत खराब कर दी है, इस मौसम में थका हुआ महसूस करना और दिन में झपकी लेना काफी आम बात है। थोड़ी देर का आराम ताज़गी भरा लग सकता है, लेकिन अगर दिन में ज़्यादा सोना ठीक से मैनेज न किया जाए, तो यह फ़ायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकता है, आइए जानते है सोने के नुकसान के बारे में-

नींद के चक्र में रुकावट: दिन में सोने से आपकी रात की नींद में बाधा पड़ सकती है, जिससे नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है।
ऊर्जा और मेटाबॉलिज़्म पर असर: दिन में ज़्यादा सोने से ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है और आपके शरीर के मेटाबॉलिज़्म पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य संबंधी जोखिम: कुछ मामलों में, यह वज़न बढ़ना, दिल से जुड़ी समस्याएँ और मानसिक थकान जैसी दिक्कतों का कारण बन सकता है।

झपकी के बाद की सुस्ती: लंबी झपकी लेने के बाद अक्सर आप ताज़गी महसूस करने के बजाय ज़्यादा थका हुआ, सुस्त और ध्यान भटका हुआ महसूस करते हैं।
छोटी-मोटी बीमारियाँ बढ़ सकती हैं: दिन में ज़्यादा सोने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और कभी-कभी सर्दी या गले से जुड़ी समस्याएँ और भी बढ़ सकती हैं।






