Helmet Tips- हेलमेट के अलग अलग रंगों का होता हैं मतलब, जानिए इसक सीक्रेट

दोस्तो इंसान की सुरक्षा सर्वपरि हैं, खासकर उन लोगो के लिए जो बाइक चलाते हैं, निर्माण स्थलों, कारखानों या अग्निशमन विभाग जैसे उच्च जोखिम वाले वातावरण में काम करते हैं।  उनके लिए हेलमेट बेहद जरूरी हैं, यह केवल सुरक्षात्मक उपकरण नहीं हैं - उनके रंग भी महत्वपूर्ण अर्थ रखते हैं, आइए जानते हैं हेलमेट के रंगों के मतलब के बारे में- 

लाल हेलमेट - 

लाल हेलमेट आमतौर पर अग्निशमन या अग्नि सुरक्षा कार्यों में शामिल लोग पहनते हैं। ताकि आपातकालीन स्थितियों के दौरान इन्हें आसानी से पहचाना जा सके।

पीला हेलमेट - 

पीले हेलमेट अक्सर निर्माण स्थलों पर देखे जाते हैं। इन्हें मज़दूरों और सामान्य श्रमिकों द्वारा पहना जाता है, जो उन क्षेत्रों में कड़ी मेहनत और सावधानी का प्रतीक हैं जहाँ सुरक्षा जोखिम अधिक होता है।

नीला हेलमेट
नीले हेलमेट इलेक्ट्रीशियन, तकनीकी ऑपरेटर और रखरखाव कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। यह रंग विद्युत प्रणालियों या विशेष तकनीकी कार्यों को संभालने वालों की पहचान करने में मदद करता है।

 सफ़ेद हेलमेट - 

सफेद हेलमेट इंजीनियरों, प्रबंधकों, वास्तुकारों और साइट पर्यवेक्षकों द्वारा पहने जाते हैं। ये कार्यस्थल पर अधिकार, ज़िम्मेदारी और निगरानी का प्रतीक हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]