Inverter Tips- घर का ये कोना हैं Inverter रखने की सबसे सही जगह, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

दोस्तो आज के जमाने में इन्वर्टर हर घर की जरूरत बन गईप है, जो बिजली कटने पर आपको बिजली की सुविधा देता हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे गलत जगह पर रखना पूरे परिवार के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आपके घर में भी इन्वर्टर है, तो यह जानना ज़रूरी है कि इसे कहाँ रखना चाहिए ।

इन्वर्टर को कमरे के अंदर रखना क्यों जोखिम भरा है

बहुत से लोग बिना किसी संभावित खतरे का एहसास किए अपने इन्वर्टर को बेडरूम, किचन या दूसरे बंद कमरों में रख देते हैं। बैटरी चार्ज होते समय, इन्वर्टर की बैटरियों से हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो अगर बंद जगहों में जमा हो जाएं तो सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। 

सेहत से जुड़े जोखिमों के अलावा, बैटरी का ज़्यादा गर्म होना, खराब वेंटिलेशन या शॉर्ट सर्किट भी घर के अंदर आग लगने की घटनाओं की संभावना को बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ हमेशा इन्वर्टर को हवादार जगह पर रखने की सलाह देते हैं।

इन्वर्टर रखने के लिए सबसे अच्छी जगह

इन्वर्टर के लिए सबसे अच्छी जगह कोई खुली और हवादार जगह होती है, जहाँ गैसें आसानी से बाहर निकल सकें। बालकनी, यूटिलिटी एरिया, बरामदा या मुख्य दरवाज़े के पास की जगहें ज़्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं। 

इन्वर्टर इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी सुरक्षा टिप्स

इन्वर्टर को हमेशा हवादार जगह पर रखें।

इसे बिस्तर, किचन या बंद कमरों के पास रखने से बचें।

इन्वर्टर को सीधे धूप और पानी से दूर रखें।

बैटरी की हालत और वायरिंग की नियमित रूप से जाँच करें।

ज़्यादा गर्म होने या शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए समय-समय पर सर्विसिंग करवाते रहें।

इन्वर्टर रखने में की गई एक छोटी सी गलती सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। सही जगह चुनने से न सिर्फ़ इन्वर्टर की परफ़ॉर्मेंस बेहतर होती है, बल्कि आपका परिवार भी सुरक्षित और महफ़ूज़ रहता है।