Metro Ticket Booking- अब Rapido से भी बुक पाएंगे मेट्रो टिकट, पहली राइड मुफ्त
- byJitendra
- 06 Sep, 2025
दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं कि दिल्ली में मेट्रो यातायात का सबसे बड़ा साधन बन गया हैं, जिससे प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं, दिल्ली मेट्रो 391 किलोमीटर लंबे नेटवर्क, 228 स्टेशनों और 12 लाइनों के साथ, यह 24 दिसंबर 2002 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा अपने उद्घाटन के बाद से यात्रियों को सेवा प्रदान कर रही है। दिन प्रतिदिन दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए नई नई सुविधाएं पेश करती हैं, टोकन से लेकर स्मार्ट कार्ड, ऑनलाइन बुकिंग और अब ऑनलाइन टिकट रद्दीकरण तक, आइए जानते हैं इनके बारे में पूरी डिटेल्स
दिल्ली मेट्रो टिकट बुकिंग और रद्दीकरण के बारे में मुख्य बातें

ऑनलाइन सुविधा के लिए सहयोग
आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड), डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) और सीआरआईएस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) के बीच एक संयुक्त समझौते ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग और रद्दीकरण को संभव बनाया है।
ट्रेन टिकट बुक करने की तरह, अब यात्री मेट्रो टिकट भी पहले से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
टिकटों की वैधता
बुक किया गया मेट्रो टिकट यात्रा की तारीख से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक वैध रहता है।
टिकट रद्द करने की प्रक्रिया
अगर आपकी यात्रा रद्द हो जाती है, तो आप अपनी मेट्रो टिकट (ट्रेन टिकट के साथ) ऑनलाइन भी रद्द कर सकते हैं।

रद्द करने के चरण:
IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएँ।
टिकट रद्द करें → काउंटर टिकट विकल्प चुनें।
PNR नंबर, ट्रेन नंबर, कैप्चा जैसी ज़रूरी जानकारी दर्ज करें।
जानकारी सत्यापित करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपकी ट्रेन और मेट्रो टिकट दोनों रद्द हो जाएँगे।
टिकट कहाँ से बुक करें
ट्रेन टिकट बुक करते समय मेट्रो टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए ही बुक किए जा सकते हैं।






