PF Amount – अब ATM के माध्यम से भी निकाल सकते हैं आप पीएफ के पैसे, जानिए इसका पूरा प्रोसेस
- byJitendra
- 10 Sep, 2025
दोस्तो एक नौकरीपैशा व्यक्ति पीएफ खाते के बारे में जानते है, जिममें आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा काट कर जमा किया जाता हैं और इतना हिस्सा कंपनी आपके खाते में जमा कराता है, आप पीएफ अकाउंट से पैसा किन्ही जरूरी कार्यों से ही निकाल सकते हैं, लेकिन अब एक बड़ा बदलाव कर्मचारी भविष्य निधि (PF) में आ रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जनवरी 2025 से एक ऐसी सुविधा शुरू करने की योजना बना रहा है जिससे PF खाताधारक सीधे ATM से पैसे निकाल सकेंगे, आइए जानते है इसके बारे में पूरी डिटेल्स

ATM से PF निकासी कब शुरू होगी?
केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता दावड़ा के अनुसार, इस प्रणाली के हार्डवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है।
यह सुविधा जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
हालाँकि, अभी तक कोई निश्चित समय सीमा घोषित नहीं की गई है।
कितना पैसा निकाला जा सकता है?
शुरुआती चरण में, खाताधारक कुल PF बैलेंस का 50% तक निकाल सकेंगे।
बाद में, निकासी की यह सीमा बढ़ाई जा सकती है।
सबसे बड़ा फायदा यह है कि पीएफ का पैसा तुरंत मिल जाएगा—दिनों इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं।

जानने लायक मुख्य बातें
कर्मचारी, लाभार्थी और नामांकित व्यक्ति सभी एटीएम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।
शुरुआत में, कुल पीएफ बैलेंस का केवल 50% ही निकाला जा सकेगा।
खाताधारक की मृत्यु होने पर, नामांकित व्यक्ति भी एटीएम से पैसा निकाल सकेगा।
ईडीएलआई (कर्मचारी जमा लिंक्ड इंश्योरेंस) योजना के तहत, मृतक सदस्य के परिवार को ₹7 लाख का बीमा मिलेगा, और इसे भी एटीएम से निकाला जा सकेगा।






