PF Money Withdraw- आखिर कब तक निकलेगा PF का पैसा, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 26 Dec, 2025
दोस्तो आगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं, तो आपको प्रोविडेटं फंड के बारे में पता होगा, जो कि लंबे समय की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए सबसे अच्छा तरीका है। PF की बचत का इस्तेमाल अक्सर बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदने जैसे बड़े खर्चों के लिए किया जाता है। PF का पैसा निकालना एक बड़ा और कठिन प्रोसेस हैं, लेकिन सरकार ने इस समस्या को हल करने के सरकरा डिजिटल PF निकालने का सिस्टम शुरू कर रही है, जिसका मकसद इस प्रोसेस को तेज़ और ज़्यादा सुविधाजनक बनाना है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, मार्च 2026 तक, सदस्य अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) बैलेंस का 75% तक सीधे ATM से निकाल सकेंगे, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

नए सिस्टम के तहत, कर्मचारियों को अब पैसे निकालने के लिए कोई खास कारण बताने की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे यह प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।
यह डिजिटल पहल बेजोड़ सुविधा का वादा करती है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए बार-बार पैसे निकालने को बढ़ावा दे सकता है, जिससे लंबी अवधि की बचत पर असर पड़ सकता है।

डिजिटल PF निकालने के सिस्टम की ओर यह कदम फाइनेंशियल सेवाओं को आधुनिक बनाने और बचत को ज़्यादा सुलभ बनाने के लिए सरकार के प्रयास को दिखाता है।






