Railway Track Signals- क्या आपको पटरी किनारे लगे सी/फा,W/L बोर्ड का मतलब जानते है, आइए हम आपको बताते हैं
- byJitendra
- 20 Sep, 2025
दोस्तो भारतीय रेलवे दुनिया के बड़े रेलवे विभाग में से एक है, जिससे प्रतिदिन करोड़ो लोग यात्रा करते हैं, जो किफायती और सुविधाजनक हैं, ऐसे में हम सब ट्रेन यात्रा करते समय पटरियों के किनारें पर कई साइनबोर्ड देखते हैं, ऐसे ही दो बोर्ड हैं C/FA और W/L, जो आमतौर पर देखे तो जाते हैं, लेकिन हम इन बोर्ड्स के सिग्नल के बारे में नहीं जानते हैं, आइए आज हम इन साइन्स के बारें में जानेंगे-

C/FA और W/L बोर्ड का अर्थ
W/L बोर्ड (सीटी/समतल क्रॉसिंग):
यह दर्शाता है कि ट्रेन समतल क्रॉसिंग के पास आ रही है, और लोको पायलट को सीटी बजानी चाहिए।
C/FA बोर्ड (सीटी/गेट):
यह लोको पायलट को रेलवे फाटक के पास सीटी बजाने के लिए कहता है।

ये बोर्ड क्यों महत्वपूर्ण हैं?
ये बोर्ड लोको पायलट के लिए सिग्नल का काम करते हैं ताकि आस-पास के लोगों को आने वाली ट्रेन के बारे में सचेत किया जा सके।
ये सड़क उपयोगकर्ताओं और पटरी पार करने वाले पैदल यात्रियों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
बोर्डों की स्थापना
ये बोर्ड आमतौर पर रेलवे क्रॉसिंग या फाटक से 250 से 300 मीटर पहले लगाए जाते हैं।
पीली पृष्ठभूमि इन्हें चमकदार और दूर से दिखाई देने वाला बनाती है, इसलिए इन्हें सीटी संकेतक बोर्ड भी कहा जाता है।






