Sanjivini Yojana- सरकार दे रही हैं जरूरतमंदो को मुफ्त इलाज, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
- byJitendra
- 10 Sep, 2025
दोस्तो भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य इन लोगो की मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसी ही एक योजना दिल्ली सरकार ने शुरु की है संजीवनी योजना, ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार ने पहले से ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना चला रही है। इसके साथ ही, राजस्थान ने भी एक कदम आगे बढ़कर अपनी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है, आइए जानते है इन योजनाओं के बारे में-

1. दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई।
सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ़्त इलाज प्रदान करती है।
60 वर्ष से कम आयु के लोग पात्र नहीं हैं।
2. केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना
प्रति परिवार ₹5 लाख तक का मुफ़्त इलाज प्रदान करती है।
केवल सरकारी मानदंडों के आधार पर पात्र नागरिकों के लिए उपलब्ध।
सूचीबद्ध अस्पतालों में गंभीर बीमारियों और सर्जरी को कवर करती है।

3. राजस्थान की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
राजस्थान के सभी नागरिकों के लिए लाभ उपलब्ध।
प्रति परिवार ₹25 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान करता है।
लाभार्थियों के लिए कोई आयु सीमा या बहिष्कार नहीं।
एनएफएसए, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईसीसी) के अंतर्गत आने वाले परिवारों, छोटे/सीमांत किसानों और संविदा कर्मचारियों को निःशुल्क कवरेज (सरकार द्वारा भुगतान किया जाने वाला प्रीमियम) मिलता है।
अन्य परिवार भी ₹850 प्रति वर्ष का मामूली प्रीमियम देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।






