Social Media Tips- क्या आप सोशल मीडिया यूज करते हैं, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए है और इनमें मौजूद सोशल मीडिया ऐप्स हमारे मनोरंजन, शॉपिंग, संगित सुनने, मूवी देखने आदि के काम आता हैं, आज ऑनलाइन शॉपिंग ज़्यादातर लोगों की पहली पसंद बन गई है। अनगिनत विकल्पों, आकर्षक ऑफ़र और शानदार डील्स के साथ, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग घर बैठे आराम से खरीदारी करना पसंद करते हैं। लेकिन आज धोखादड़ी भी बहुत बड़ गई हैं, 

साइबर अपराधी हमेशा लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं, खासकर त्योहारों और बड़ी सेल के दौरान। अगर आप सतर्क नहीं हैं, तो आप भी उनके जाल में फँस सकते हैं। आइए जानते हैं शॉपिंग करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अनजान लिंक पर क्लिक न करें

धोखेबाज़ अक्सर एसएमएस, व्हाट्सएप या ईमेल के ज़रिए सस्ते उपहार, वाउचर या कूपन जैसे नकली ऑफ़र भेजते हैं। इन संदेशों में आमतौर पर एक लिंक होता है। भेजने वाले की पुष्टि किए बिना कभी भी लिंक पर क्लिक न करें। 

फ़र्ज़ी इनाम वाले कॉल से सावधान रहें

आपको एक कॉल आ सकती है जिसमें कहा जा सकता है कि आपने नकद इनाम जीता है यह एक जाल है! जैसे ही आप जुड़ते हैं, हैकर आपके डिवाइस तक पहुँचने या आपकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर सकते हैं।

फ़र्ज़ी बैंक कॉल से बचें

त्योहारों या विशेष अवसरों पर, स्कैमर्स बैंक अधिकारी बनकर कैशबैक, रिवॉर्ड या क्रेडिट कार्ड डील्स का ऑफर देते हैं। वे बैंक कभी भी फ़ोन पर यह जानकारी नहीं मांगते।

लॉटरी ईमेल पर क्लिक करने से बचें

अगर आपको कोई अप्रत्याशित ईमेल मिलता है जिसमें दावा किया गया हो कि आपने लॉटरी या कोई बड़ा इनाम जीता है, तो उत्साहित न हों - सतर्क रहें! ये अक्सर फ़िशिंग के प्रयास होते हैं।