Sports News- इन भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए हैं वनडे में सबसे ज्यादा रन, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 27 Oct, 2025
 
                                    दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से बताया हैं कि वनडे क्रिकेट सबसे लोकप्रिय क्रिकेट फॉर्मेट हैं, जिसमें प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं, ऐसा ही रिक़ॉर्ड हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का, आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं और वर्षों से अपनी अविश्वसनीय निरंतरता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. सचिन तेंदुलकर - 18,426 रन
सचिन तेंदुलकर अपने शानदार एकदिवसीय करियर में 18,426 रनों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके रिकॉर्ड और प्रदर्शन क्रिकेटरों की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
2. विराट कोहली - 14,181 रन
अपनी लक्ष्य का पीछा करने की महारत के लिए मशहूर विराट कोहली अब तक 14,181 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
3. रोहित शर्मा - 11,249 रन
रोहित शर्मा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुँच गए।

4. सौरव गांगुली - 11,221 रन
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब चौथे स्थान पर हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध थे, जिसने भारतीय क्रिकेट में एक अमिट छाप छोड़ी।
5. राहुल द्रविड़ - 10,768 रन
भरोसेमंद "दीवार" राहुल द्रविड़ इस सूची में पाँचवें स्थान पर हैं। क्रीज़ पर अपनी मज़बूत तकनीक और धैर्य के लिए प्रसिद्ध, द्रविड़ भारतीय बल्लेबाजी क्रम के स्तंभ थे।
6. एमएस धोनी - 10,773 रन
महान फिनिशर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी छठे स्थान पर हैं। उनका शांत स्वभाव और मैच जिताऊ पारियाँ भारत की वनडे में सफलता के लिए महत्वपूर्ण रही हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [hindustanlivehindi]






