Train Symbol Tips- आखिर ट्रेन के डिब्बे पर 'X' का निशानक्यों होता है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

दोस्तो भारतीय रेलवे विभाद दुनिया के बड़े रेलवे विभागों में से एक हैं, जिससे प्रतिदिन लाखों यात्रि यात्रा करते हैं, जो किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक होता हैं, ऐसे में ट्रेन ऑपरेशन को सुचारू और सुरक्षित रूप से चलाने के लिए, इंडियन रेलवे कई संकेतों और सिग्नलों का इस्तेमाल करता है जो शायद आम जनता को ज़्यादा पता नहीं होते। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण निशान ट्रेनों पर दिखने वाला पीला 'X' है, आइए जानते हैं ये ट्रेन पर क्यों लगा हुआ होता हैं-

 

'X' निशान क्या बताता है?

इंडियन रेलवे यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग विज़ुअल सिग्नल का इस्तेमाल करता है।

रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, पीले 'X' निशान का एक खास ऑपरेशनल मतलब होता है।

यह बड़ा 'X' निशान सिर्फ़ ट्रेन के आखिरी कोच पर लगाया जाता है।

यह बताता है कि ट्रेन अपने सभी कोचों के साथ पूरी तरह से रवाना हुई है, और कोई भी कोच ट्रैक पर पीछे नहीं छूटा है।

यह निशान रेलवे अधिकारियों को ऑपरेशन के दौरान ट्रेन की पूरी होने की पुष्टि करने में मदद करता है।

यह 'X' निशान आम जनता के लिए नहीं है, बल्कि रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा जांच में शामिल कर्मचारियों के लिए है।