Train Tickets Rules- यात्री चार्ट तैयार होने के बाद भी क्या आप कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं, जानिए क्या कहता है नियम
- byJitendra
- 23 Sep, 2025
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीय रेलवे विभाग दुनिया के सबसे बड़े रेलवे विभाग में से एक हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था और परिवहन की रीढ की हड्डी हैं, जिसके माध्यम प्रतिदिन करोड़ो यात्री यात्रा करते हैं, जो सबसे सुविधाजनक और किफायती है। लेकिन कन्फर्म ट्रेन टिकट प्राप्त करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो जाता है क्योंकि अधिकांश सीटें पहले से बुक हो जाती हैं, जिससे कई यात्री कन्फर्म आरक्षण के बिना ही फँस जाते हैं। लकिन अक्सर मन में सवाल उठता हैं कि चार्ट तैयार होने के बाद भी कन्फर्म सीट बुक कर सकते हैं, आइए जानते हैं इससे जुड़े नियमों के बारे में-

चार्ट तैयार होने का समय
किसी ट्रेन का अंतिम आरक्षण चार्ट प्रस्थान से लगभग 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है।
करंट टिकट काउंटर
भारतीय रेलवे ने देश भर के प्रमुख स्टेशनों पर करंट टिकट काउंटर स्थापित किए हैं।
यात्री इन काउंटरों से शेष खाली सीटों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
बुकिंग विंडो
चार्ट तैयार होने के बाद, आप करंट काउंटर से ट्रेन के प्रस्थान से 5-10 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं।

कन्फर्म सीट की संभावना
अगर चार्ट तैयार होने के बाद भी सीटें उपलब्ध हैं, तो आपको कन्फर्म सीट मिल जाएगी।
अगर कोई सीट नहीं बची है, तो आप करंट टिकट सुविधा के ज़रिए भी बुकिंग नहीं कर पाएँगे।
यात्रियों के लिए सुविधा
यह सुविधा उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है जिन्हें आखिरी समय में तत्काल यात्रा करनी होती है।
यह प्रतीक्षा करने या बिना कन्फर्म आरक्षण के यात्रा करने की परेशानी को कम करती है।






