Travel Insurance- मात्र 50 पैसे में मिल रहा है 10 लाख का ट्रेवल इंन्योरेंस, जानिए इसके बारे में

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं भारत के अदिकांश लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन का उपयोग करते हैं, जो किफ़ायती और सुविधाजनक है। हम देख रहे हैं कि रेल दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, यात्रियों में इन दुर्घटनाओं जान गवानी पड़ती हैं और कभी कभी भारी हानी हो जाती हैं, ऐसे में यात्रियों का इंश्योरेंस ना होने से परेशानी ही हैं, इसी समस्या से निपटने के लिए, IRCTC सिर्फ़ 45 पैसे में यात्रा बीमा प्रदान करता है, जो दुर्घटना की स्थिति में ₹10 लाख तक की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में

IRCTC यात्रा बीमा कैसे प्राप्त करें

IRCTC वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करते समय, 'यात्रा बीमा' विकल्प स्वतः ही चुन लिया जाता है।

यह आपको यात्रा के दौरान होने वाली आकस्मिक चोटों, विकलांगता या मृत्यु से बचाता है।

टिकट बुकिंग के बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर एक पॉलिसी संदेश प्राप्त होगा जिसमें नामांकित व्यक्ति का विवरण (नाम, रिश्तेदार, जन्मतिथि, संपर्क, आदि) भरने के लिए एक लिंक होगा। बाद में बिना किसी परेशानी के क्लेम करने के लिए यह कदम बेहद ज़रूरी है।

बीमा का दावा

आप दुर्घटना के 4 महीने के भीतर बीमा का दावा कर सकते हैं।

दावा सीधे आपकी IRCTC बुकिंग से जुड़ी बीमा कंपनी के पास दायर किया जाना चाहिए।

सुचारू दावा प्रक्रिया के लिए दस्तावेज़ और नामांकित व्यक्ति का विवरण अनिवार्य है।

बीमा कवरेज विवरण

₹10 लाख - मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में

₹7.5 लाख - आंशिक विकलांगता के लिए

₹2 लाख - गंभीर चोटों के लिए

₹10,000 - मामूली चोटों के लिए

यह लाभ कौन उठा सकता है?

केवल ऑनलाइन IRCTC टिकट से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिक।

 

इसके लिए लागू नहीं:

विदेशी नागरिक

काउंटर पर टिकट खरीदने वाले यात्री

जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्री