WhatsApp Tips- व्हाट्सएप पर आया पैरेंट कंट्रोल अकाउंट फीचर, जानिए इसके बारे में

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि व्हाट्सएप आज के आधुनिक युग का इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 4 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप कई प्रकार के फीचर्स लेकर आता हैं, WhatsApp ने बच्चों के लिए ऑनलाइन सेफ्टी को बेहतर बनाने के मकसद से एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स लॉन्च करने की घोषणा की, यह एक ऐसा सिस्टम है जिससे माता-पिता या गार्जियन ऐप पर अपने बच्चों की एक्टिविटीज़ को सुपरवाइज़ और कंट्रोल कर सकेंगे। यह फीचर खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

बच्चों के लिए सख्त प्राइवेसी सेटिंग्स

नए अकाउंट खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये अकाउंट माता-पिता या गार्जियन बनाएंगे और मैनेज करेंगे और सीधे उनके अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक होंगे। रेगुलर अकाउंट्स की तुलना में, ये चाइल्ड अकाउंट ज़्यादा मज़बूत प्राइवेसी सेटिंग्स और लिमिटेड फीचर्स के साथ आएंगे।

 

बच्चे सिर्फ़ प्राइवेट मैसेज भेज पाएंगे और वॉइस कॉल कर पाएंगे, जिससे वे सिर्फ़ परिवार के सदस्यों और भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स से ही बात कर पाएंगे। 

बच्चों के अकाउंट में लिमिटेड फीचर्स

स्टेटस अपडेट

चैनल

मेटा AI फीचर्स

इसके अलावा, वन-टू-वन चैट में गायब होने वाले मैसेज को डिसेबल करने का ऑप्शन अवेलेबल नहीं होगा। अनजान नंबरों से मैसेज ऑटोमैटिकली मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर में चले जाएंगे, जिसे सिर्फ पेरेंट के PIN का इस्तेमाल करके ही खोला जा सकता है। 

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बना रहेगा

इन एक्स्ट्रा कंट्रोल के बावजूद, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि बच्चों के अकाउंट के लिए भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक्टिव रहेगा। इससे यह पक्का होता है कि बातचीत सिक्योर और प्राइवेट रहे।

पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट कैसे बनाएं

जो पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए अकाउंट बनाना चाहते हैं, वे साइन-अप प्रोसेस के दौरान पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट ऑप्शन चुन सकते हैं और बच्चे की जन्मतिथि डाल सकते हैं।

सेटअप प्रोसेस के दौरान:

अकाउंट लिंक करने के लिए पेरेंट और बच्चे दोनों के फ़ोन की ज़रूरत होगी।

पेरेंट्स को कन्फर्म करना होगा कि वे एडल्ट हैं।

कुछ मामलों में, सेल्फी से आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की ज़रूरत हो सकती है।

एक बार सेटअप पूरा हो जाने पर, पेरेंट्स ऐप में पेरेंटल कंट्रोल और प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल करके अपने बच्चे का अकाउंट मैनेज कर सकते हैं।