White Passport- भारत के किन नागरिकों को मिलता हैं वाइट पासपोर्ट, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 26 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो जीवन में हर किसी का सपना होता हैं कि वो विदेश यात्रा करें, विदेश यात्रा करने के लिए आपके पास पोसपोर्ट होना जरूरी हैं, जो आपकी नागरिकता का प्रमाण होता हैं, दिलचस्प बात यह है कि भारत में सिर्फ़ एक ही नहीं, बल्कि कई तरह के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं और हर पासपोर्ट का उद्देश्य और अर्थ अलग होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स-

भारत में पासपोर्ट के प्रकार
नीला पासपोर्ट (साधारण पासपोर्ट)
आम भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है।
विदेश में पर्यटन, अध्ययन या काम जैसी सामान्य यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
नारंगी पासपोर्ट
उन भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है जिन्होंने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की है।
विदेश में इमिग्रेशन अधिकारियों को यात्री की शैक्षणिक योग्यता जानने में मदद करता है।
सफ़ेद पासपोर्ट
भारत के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को जारी किया जाता है।
सफ़ेद पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सामान्य पासपोर्ट से अलग होती है।
विदेश यात्रा के दौरान धारकों को कई विशेष सुविधाएँ मिलती हैं।

मैरून पासपोर्ट (राजनयिक पासपोर्ट)
राजनयिकों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्तियों को जारी किया जाता है।
यह पासपोर्ट उनके आश्रितों जैसे जीवनसाथी, बच्चों और माता-पिता को भी दिया जाता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]






