T-20 Women WC 2026- शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टी-20 वर्ल्डकप के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

दोस्तो महिला टी-20 वर्ल्ड कप का प्रत्येक मैच बहुत ही रोमाचंक हो रहा है, हाल ही में भारत की स्टार ओपनर शैफाली वर्मा ने महिला T20 इंटरनेशनल में आठ साल से कायम एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी करके अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में- 

ऐतिहासिक उपलब्धि

शैफाली वर्मा एक ही महिला T20I मैच में अर्धशतक लगाने और तीन विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।

8 साल बाद रिकॉर्ड की बराबरी

यह उपलब्धि आखिरी बार 2018 में श्रीलंका के खिलाफ अनुजा पाटिल ने हासिल की थी।

मैच जिताऊ पारी

पारी की शुरुआत करते हुए, शैफाली ने सिर्फ़ 38 गेंदों में 55 रन बनाए और भारत को एक मज़बूत शुरुआत दिलाई।

गेंदबाज़ी में भी कमाल

गेंदबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा; उन्होंने 3 विकेट लेकर मैच में भारत की सबसे सफल गेंदबाज़ का दर्जा हासिल किया।

नीदरलैंड के खिलाफ उपलब्धि

शैफाली ने यह मुकाम 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ भारत के महिला T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हासिल किया।

इस शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के साथ, शैफाली वर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारत की सबसे रोमांचक क्रिकेट स्टार्स में से एक क्यों हैं।