Aadhaar Card Tips- आधार कार्ड में यह जानकारी केवल जीवन में एक बार बदला सकते हैं आप, जानिए इसके बारे में
- byJitendra
- 17 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से बताया कि आधार कार्ड हमारे लिए बहुत ही जरूरी हैं, जो सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, बैंक खाते खोलने, स्कूल और कॉलेज में प्रवेश और कई अन्य सेवाओं तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसमें मौजूद जानकारियां जैसे नाम, जन्म तिथि, पता और लिंग - सटीक हो, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप कौनसी चीज कितनी बार बदला सकते हैं, आइए जानें-

आप कितनी बार आधार विवरण अपडेट कर सकते हैं?
UIDAI ने इस बारे में स्पष्ट नियम निर्धारित किए हैं कि आप अपने आधार विवरण कितनी बार बदल सकते हैं:
नाम: जीवनकाल में केवल दो बार अपडेट किया जा सकता है।
जन्म तिथि (DOB): जीवनकाल में केवल दो बार अपडेट की जा सकती है।
लिंग: केवल एक बार बदला जा सकता है।
पता: कई बार अपडेट किया जा सकता है, क्योंकि लोग अक्सर निवास बदलते रहते हैं।
इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपके परिवर्तन सटीक हैं, क्योंकि बार-बार अनुरोधों को अस्वीकार किया जा सकता है यदि वे अनुमत सीमा से अधिक हैं।

आप आधार विवरण कहां अपडेट कर सकते हैं?
आप अपने आधार कार्ड को दो तरीकों से अपडेट कर सकते हैं:
ऑनलाइन:
आधिकारिक UIDAI वेबसाइट - https://uidai.gov.in पर जाएं
ऑफ़लाइन:
अपना विवरण अपडेट करने में सहायता के लिए निकटतम आधार सेवा केंद्र (ASK) पर जाएं।






