IPL 2026- क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जानिए इनके बारे में

दोस्तो इंडीयन प्रीमियर लीग 2026 को शुरु होने में महज 7 दिन ही रह गए हैं, पिछले 19 सालों में इस लीग में कई बेहतरीन गेंदबाजों ने हिस्सा लिया हैं ब्रेट ली, शोएब अख्तर, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों ने अपनी मैच जिताने वाली परफॉर्मेंस से फैंस को खूब रोमांचित किया है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि सिर्फ़ 15 गेंदबाज़ ही पर्पल कैप जीत पाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ़ तीन क्रिकेटरों—भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो—ने ही यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दो बार जीता है। आइए जानते हैं किन गेंदबाजों ने नहीं जीता है पर्पल कैप 

1. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह, खेल के हर चरण में अपनी टीम के लिए एक अहम हथियार साबित हुए हैं। चाहे नई गेंद से विकेट लेना हो, बीच के ओवरों में गेंदबाज़ी पर नियंत्रण रखना हो, या डेथ ओवरों में जानलेवा यॉर्कर डालना हो, IPL में 183 विकेट लेने के बावजूद, वे कभी भी किसी सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ या पर्पल कैप जीतने वाले नहीं बने हैं।

2. रविचंद्रन अश्विन

"द प्रोफेसर" के नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन IPL के सबसे समझदार स्पिनरों में से एक रहे हैं। अपनी रणनीतिक गेंदबाज़ी और मुश्किल हालात में टीम को संकट से निकालने की काबिलियत के लिए जाने जाने वाले अश्विन ने इस टूर्नामेंट में 16 सीज़न खेले और 187 विकेट लिए, फिर भी वो पर्पल कैप नहीं जीत पाए।

3. सुनील नरेन

नरेन ने IPL के 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं, और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8 रन प्रति ओवर से भी कम रहा है, जो कि बहुत शानदार है। लीग के सबसे सफल स्पिनरों में से एक होने के बावजूद, पर्पल कैप उनसे हमेशा दूर ही रही है। 

4. पीयूष चावला

अपने IPL करियर को अलविदा कह दिया। 192 मैचों के अपने शानदार करियर में, चावला ने 192 विकेट भी चटकाए। 2023 का सीज़न, जब उन्होंने 20 से ज़्यादा विकेट लिए थे, उनका अब तक का सबसे बेहतरीन सीज़न रहा। लेकिन वह कभी भी किसी सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ नहीं बन पाए।

5. राशिद खान

राशिद खान ने अब तक 158 विकेट लिए हैं और तीन ऐसे सीज़न खेले हैं जिनमें उन्होंने 20 या उससे ज़्यादा विकेट लिए, जिसमें 2023 में लिए गए 27 विकेट भी शामिल हैं। इन शानदार आँकड़ों के बावजूद, राशिद पर्पल कैप जीतने से भी बाल-बाल चूक गए।