Password Tips- एक ऐसा पासवर्ड जो दुनिया में होता हैं सबसे ज्यादा यूज, जानिए इसके बारे में

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जिनके माध्यम आप अपने कई काम जैसे बैंकिंग, शॉपिंग, सोशल मीडिया और ईमेल आदि कर सकते हैं, इन सबके लिए ऑनलाइन अकाउंट होता हैं। इनमें से हर अकाउंट के लिए पासवर्ड चाहिए होता है, लेकिन कई यूज़र्स अभी भी आसान पासवर्ड पर भरोसा करते हैं, जो उनको याद रह सकें, ऐसा ही एक पासवर्ड हैं जो सबसे ज्यादा बार यूज किया जाता हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में

बढ़ता साइबरक्राइम: कमज़ोर पासवर्ड के इस्तेमाल से दुनिया भर में साइबरक्राइम में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

सबसे आम पासवर्ड: 2023 की एक मार्केट रिसर्च स्टडी के अनुसार, दुनिया भर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड 123456 है।

बड़े पैमाने पर इस्तेमाल: यह आसान पासवर्ड लगभग 45 मिलियन ऑनलाइन अकाउंट में पाया गया। सिर्फ़ भारत में ही, लगभग 3.6 मिलियन लोग अभी भी इस पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं।

डेटा ब्रीच: रिसर्च में 6.6 टेराबाइट चोरी हुए पासवर्ड डेटा का एनालिसिस किया गया, जो स्टीलर्स नाम के अलग-अलग मैलवेयर हमलों से मिला था।

कमज़ोर पासवर्ड के जोखिम: कमज़ोर पासवर्ड का इस्तेमाल करने से पर्सनल जानकारी, फाइनेंस और डिजिटल सिक्योरिटी गंभीर जोखिम में पड़ जाती है।