Road Symbols Tips- रोड़ पर दिखने वाले लाल, पीले पत्थरों का मतलब जानते हैं क्या आप, चलिए हम आपको बताते हैं
- byJitendra
- 18 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो हम सब जीवन में यात्रा करते हैं और हमें सड़क किनारे लाल, पीले, सफेद पत्थर गढ़े हुए मिलते हैं, जिनपर कुछ ना कुछ लिखा हुआ होता हैं, ये मील के पत्थर न केवल हमें दूरियों का हिसाब रखने में मदद करते हैं, बल्कि अलग-अलग रंगों में भी आते हैं। लेकिन क्या आप इनका मतलब जानते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं-

पीला और सफ़ेद: पीले और सफ़ेद रंग के मील के पत्थर राष्ट्रीय राजमार्गों को दर्शाते हैं। ये प्रमुख सड़कें हैं जो देश भर के महत्वपूर्ण शहरों और क्षेत्रों को जोड़ती हैं।
काला और सफ़ेद: अगर मील का पत्थर काला और सफ़ेद है, तो यह ज़िला सड़क को दर्शाता है। ये सड़कें किसी क्षेत्र के छोटे शहरों और जिलों को जोड़ती हैं।
लाल और सफ़ेद: लाल और सफ़ेद मील का पत्थर गाँव की सड़क को दर्शाता है। ये सड़कें संकरी और कम रखरखाव वाली हो सकती हैं

अगली बार जब आप सड़क पर उतरें, तो इन रंग-कोडित मील के पत्थरों पर नज़र रखें -
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]






