Aadhaar Card Update- आधार कार्ड अब तक नहीं कराया है अपडेट, मुफ्त में अपडेट कराने का आखरी मौका

दोस्तो भारतीयों के लिए कई पहचान दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड, राशन कार्ड आदि बहुत ही जरूरी हैं, ऐसे मे बात करें आधार कार्ड की तो इसका इस्तेमाल आप बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, पहचान स्थापित करने और स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेने के काम आता है। आधार हर जगह अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उन आधार धारकों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है जिनके कार्ड 10 साल से ज़्यादा पुराने हैं और जिन्हें कभी अपडेट नहीं किया गया है, इन लोगो के पास आखरी मौका हैं इस अपडेट कराने का आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

आधार अपडेट क्यों ज़रूरी है

यह सुनिश्चित करता है कि पहचान और पते का विवरण सही रहे।

सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाते समय समस्याओं से बचने में मदद करता है।

आधार डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाता है।

मुफ़्त अपडेट सुविधा

आधार धारक MyAadhaar पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन विवरण अपडेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज़: पहचान प्रमाण (POI) और पते का प्रमाण (POA)।

आधार सेवा केंद्र पर शुल्क

यदि आप ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते, तो आप आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं:

पहचान या पते के अपडेट के लिए ₹50।

बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, फोटो) के लिए ₹100।

5 वर्ष और 15 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट।

आधार ऑनलाइन अपडेट करने की आसान प्रक्रिया

myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएँ।

'दस्तावेज़ अपडेट' विकल्प चुनें।

पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP का उपयोग करके लॉग इन करें।

प्रदर्शित विवरण देखें और आगे बढ़ें।

POI और POA दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करें।

अनुरोध सबमिट करें और स्थिति जानने के लिए 14 अंकों का URN नोट कर लें।