Passport Tips- क्या आप पोसपोर्ट अप्लाई करने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

दोस्तो एक आम इंसान का सपना रहता हैं कि वो जीवन में एक बार जरूर विदेश यात्रा करें, लेकिन विदेश यात्रा के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जरूरी हैं, जिनमें पासपोर्ट भी एक हैं, जिसके बिना आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते है, इसको बनवाना एक कठिन प्रोसेस हैं, इसके लिए कई दस्तावेज़ों और सटीक जानकारी की आवश्यकता होती है। कई लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय छोटी-छोटी लेकिन गंभीर गलतियाँ कर देते हैं, आइए जानते है इन गलतियों के बारे में जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए- 

1. सही जानकारी ज़रूरी है

हमेशा वही जानकारी दर्ज करें जो आपके आधिकारिक दस्तावेज़ों में दी गई है।

अगर दस्तावेज़ों में कोई गड़बड़ी है (जैसे आपके नाम की वर्तनी में अंतर), तो पहले उसे ठीक कर लें।

छोटी-छोटी गलतियाँ भी पासपोर्ट आवेदन रद्द होने का कारण बन सकती हैं।

2. माता-पिता के नाम और पते पर ध्यान दें

फ़ॉर्म भरते समय, लोग अक्सर माता-पिता के नाम या अपने घर के पते में वर्तनी की गलतियाँ कर देते हैं।

सुनिश्चित करें कि दी गई जानकारी आधार, वोटर आईडी या किसी अन्य सहायक दस्तावेज़ से मेल खाती हो।

3. गलत या झूठी जानकारी देने से बचें

अगर आप पासपोर्ट आवेदन में जानबूझकर गलत जानकारी देते हैं, तो आप पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

नियमों के अनुसार, आप पर पासपोर्ट शुल्क का 10 गुना (500 रुपये से 5000 रुपये तक) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

4. जमा करने से पहले दोबारा जाँच करें

आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसकी अच्छी तरह से समीक्षा करें।

नाम, जन्मतिथि, पता और दस्तावेज़ संख्या की दोबारा जाँच करें।